डुमारियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर, सिरसिया, नेबुआ धनोहरा,कटया,बेनीनगर,भनवापुर आदि गांवों में विस्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए वृहस्पतिवार को गाजे बाजे के साथ नाचते गाते हुए श्रद्धालु शाहपुर स्थित राप्ती नदी के तट पर पहुंचे । जहां पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन अर्चन कर दुर्गा प्रतिमाओं को राप्ती नदी में विसर्जित किया।