क्षेत्र से होकर जाने वाली राप्ती नदी पर बने सेतु की स्थिति जर्जर होने के बाद डीएम सिद्धार्थनगर ने रविवार को पत्र जारी कर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है। बस्ती से इटवा,व बढ़नी जाने वाले वाहनों का रूप डायवर्सन कर मनौरी चौराहे से रानीगंज बांसी,से इटवा व बढ़नी के लिए वाहनों का संचालन करने का निर्देश दिया है। सोमवार को डुमरियागंज के राप्ती पर बने सेतु से रोक के बावजूद भारी वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से हो रहा है ऐसे में किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है।