बांसी-इटवा मार्ग पर विशुनपुर नर्सरी के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया। घायल युवकों की पहचान विशुनपुर निवासी गोलू मिस्त्री (24), मझवन खुर्द निवासी अर्जुन (18) वर्षीय अरुण (17) साल के रूप में हुई है। हादसे में घायल तीनों युवकों का इलाज सिद्धार्थनगर में प्राइवेट हास्पिटल में चल रहा है।