सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक पुलिस कर्मी एक युवक पकड़ कर लेकर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह बाइक चोरी करके भाग रहा था तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई ।उसे लेकर थाने ले गई। मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।