बिस्कोहर के अहिरौली पड़री स्थित पडेश्वर नाथ शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं शिव रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से विभिन्न गांवों से होते हुए राप्ती नदी गंगापुर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन कराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार 11 मई तक प्रतिदिन कथा होगी, जबकि 12 मई को पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।