बिस्कोहर नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को किया गया। आयुष संविदा डा . एससी शर्मा ने दोपहर बारह बजे तक 33 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी। डा. शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा जोड़ो के दर्द, सर्दी जुकाम व खांसी के मरीज आए है।