भनवापुर क्षेत्र के डिवलीडीहा मिश्र में शुक्रवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम गुंजन मिश्रा ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के 21 बच्चों का टीकाकरण करते हुए पांच गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण किया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी ने टीकाकरण के फायदे की जानकारी दी।