फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar में 'सिर कूचा, फिर लाइब्रेरी में दफनाया...'प्रेमी के लिए छोड़ा पति, और प्रेमी ने किया ये काम!

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के दशरथ नगर में बीते दिनों एक महिला की हत्या कर शव निर्माणाधीन लाइब्रेरी  में दफन कर दिया गया था। जिसके बाद दुर्गंध की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया था । शुरुआत में पुलिस ने अनुमान लगाया कि, मृतका बिहार की रहने वाली है, और पति के साथ मजदूरी करने आई थी।  हालांकि, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे और गले पर भी निशान थे। हालांकि, अब इस मामले पर खुलासा हो गया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस को पता चला है कि, मृतका का नाम नींबू मलिक है। जिसकी हत्या, खुद उसके प्रेमी ने की है। दरअसल, शुरुआती जांच में पुलिस को संदेह मृतका के पति पर गया था, लेकिन बाद में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि- नींबू मलिक कुछ समय पहले ही अपने पति से अलग रह रही थी और अपने ही गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। कुछ समय पहले दोनों साथ में भागकर सिद्धार्थनगर आ गए और नगर पंचायत की निर्माणाधीन लाइब्रेरी में पति-पत्नी बन कर मजदूरी करने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच संबंध हुए और महिला प्रेग्नेंट हो गई। हालांकि, जैसे ही प्रेमी को महिला के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली, तो वो घबरा गया और महिला से अबॉर्शन करने यानि बच्चा गिराने के लिए कहने लगा। वही, दूसरी तरफ महिला इसके राजी नहीं हुई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और प्रेमी ने पास में पड़े पत्थर से महिला का सिर कूच दिया और उसकी हत्या कर दी.  हत्या के बाद आरोपी प्रेमी ने निर्माणधीन लाइब्रेरी में ही महिला की लाश दफना दी और वहां से फरार हो गया। 

वही, पूरे मामले के बाद पुलिस ने तेजी से एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें