फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत, छह घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग बौद्ध परिपथ पर शुक्रवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में दो चालकों की मौत हो गई। इस हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगौरा बस्ती विजयी पुरवा के पास हुई। एक ट्रक लकड़ी से लदा था, जबकि दूसरा ठंडे पेय पदार्थों से भरा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे सो रहा एक परिवार भी इसकी चपेट में आ गया। ठंडे पेय पदार्थ वाले ट्रक के चालक अंशु (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वह बरेली जिले के गुलरिया जगत के रहने वाले थे। लकड़ी वाले ट्रक के चालक अमजद हुसैन को अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अमजद सिद्धार्थ नगर जिले के देवरी के रहने वाले थे। छह हुए घायल हादसे में अरुण कुमार पांडे (32), उनकी पत्नी सीमा पांडे (30) और पुत्र पीयूष पांडे (13) गंभीर रूप से घायल हो गए। यह परिवार बौद्ध परिपथ के निकट अपने घर के सामने चारपाई पर सो रहा था, तभी ट्रकों की टक्कर से गिरी लकड़ी की चपेट में आ गया। ठंडे पेय पदार्थ वाले ट्रक के खलासी गोपी सिंह (42) और एक सवारी मोहम्मद सद्दाम (30) भी घायल हुए हैं। लकड़ी वाले ट्रक के खलासी नबीउल्लाह भी गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत वाले घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी निरीक्षक जयहरि मिश्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्क्त कर मृत चालक का शव ट्रक से बाहर निकलवाया। साथ ही ट्रकों व मलबे को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें