फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रावस्ती में आग की चपेट में आने से दो घर व एक दुकान जली

ishwar ashish Updated Thu, 19 Jun 2025 12:54 PM IST

मल्हीपुर के चहलवा में बृहस्पतिवार सुबह एक दुकान व मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। वहीं कटरा के गोपालपुर में बुधवार रात एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दोनों घरों व एक दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम अशरफ नगर के मजरा चहलवा निवासी अर्जुन विश्वकर्मा अपने फूस के मकान के सामने चाय व परचून की दुकान करता है। प्रतिदिन की भांति अर्जुन बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे दुकान खोलने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में उसका फूस का घर भी आ गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। अग्निकांड में दुकान व घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं कटरा क्षेत्र के ग्राम मरवटिया के मजरा गोपालपुर निवासी रघुनाथ के घर में बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। अग्निकांड में घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। दोनों ही स्थानों पर हुए अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें