फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाम को खेत के लिए निकले अधेड़ का तालाब में उतराता मिला शव

श्रावस्ती/तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र के फतेहपुर बनगई निवासी चन्द्रभूषण शर्मा (53) का शव मंगलवार की सुबह पोखरा कुट्टी तालाब में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गया और रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे। सूचना पर आई पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बनगई निवासी चंद्रभूषण शर्मा सोमवार की शाम घर से खाना-खाने के बाद खेत देखने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। रात तक उनके घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान मंगलवार की सुबह उनका शव गांव के पास जमुनहा-बहराइच मार्ग स्थिति पोखरा कुट्टी तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव देख इसकी सूचना परिजनों को दी तो पूरे घर में चीख-पुकार मच गया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है। हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें