फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने देखा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हाल, नाव का किया सफर

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे बचाव के कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा भी रहे। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र सरयू नदी के किनारे कोठरी गोरिया गांव का दौरा किया। यह गांव सरयू नदी के किनारे स्थित है। मंत्री ने सबसे पहले सरायरंजन से निकली माइनर का निरीक्षण किया, जहां सफाई कार्य अधूरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद मंत्री ने गांव के विद्यालय में पहुंचे और बच्चों से संवाद कर विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वह सरयू नदी के तट पर पहुंचे जहां तीन परियोजनाओं के तहत कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने नाव से नदी में जाकर कटान प्रभावित स्थानों को देखा। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे एक और ठोकर निर्माण की मांग की। मंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए अगले वर्ष निर्माण की मंजूरी देने की घोषणा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें