फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छलका किसानों का दर्द, काला हो जाएगा गेहूं का दाना, भूसा बनाने में भी दिक्कत

श्रावस्ती/वीरपुर। तराई में बुधवार की भोर अचानक मौसम का रुख बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से खेत में मड़ाई के लिए कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई। वहीं, खेत में कटाई के लिए लगी गेहूं की फसल भीगने के साथ ही खेत में पसर गई। इससे किसान भारी नुकसान की संभावना जता रहे हैं। कटरा क्षेत्र निवासी किसान दद्दन कैराती, मनीष चौधरी, जंग बहादुर, राकेश शुक्ला आदि ने बताया कि कटी पड़ी फसल के दाने काले हो जाएंगे और इसकी मड़ाई में भी दिक्कत होगी। साथ ही पशुओं के लिए भूषा भी नहीं बन पाएगा। वहीं खेत में खड़ी गेहूं की फसल को कंबाइन मशीन से कटवाने पर नुकसान होगा। बालियां नरम होने से सभी दाने नहीं निकलेंगे और 20 प्रतिशत दाना बालियों में ही छूटने की आशंका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें