फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भूमि की उर्वरता पर ही पेड़ में लगते है फूल व फल: भिक्षु

कटरा। बौद्ध सांस्कृतिक महासभा बुद्ध विहार श्रावस्ती में सोमवार से छह दिवसीय बौद्ध सांस्कृतिक महासभा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लद्दाख के बौद्ध अनुयायियों ने अपने रीति रिवाज के अनुसार बौद्ध भिक्षु जलछल लामा की अध्यक्षता में विशेष पूजा-अर्चना किया। कार्यक्रम के दौरान बौद्ध भिक्षु ने बताया कि लद्दाख के 150 अनुयायी 10 जनवरी तक विशेष पूजा करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस पेड़ की जड़ें उर्वरा भूमि में फैलती हैं उस पेड़ पर ही फूल व फल लगते हैं। उन्होंने बताया कि संसार रूपी खेत में कर्म रूपी साधन से उपज रूपी पुण्य से त्रिरत्नों की शरण रूपी फूल व विमुक्ति रूपी फल प्राप्त होता है। इसके लिए मानव समाज लोक धर्म व नैसर्गिकता सभी अनिवार्य आधार हैं। बिना सदकर्मों के पुण्य स़ंग्रह संभव नहीं है। इस मौके पर छिरिग छुक, पुनचोक अनगुछोक, कोनछोक नामजिल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें