फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Shravasti: राम जानकी मंदिर से गायब हो गईं अष्ट धातु की मूर्तियां, सुबह अपने स्थान से गायब मिलीं मूर्तियां

श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बाजार स्थित मंदिर से चोर रविवार रात अष्टधातु की तीन मूर्तियां पार कर ले गए। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। लक्ष्मनपुर बाजार में राम जानकी मंदिर स्थित है। मंदिर में श्रीराम, माता सीता, भगवान लक्ष्मण समेत कुल छह अष्टधातु की मूर्तियां रखी थी। रविवार देर शाम मंदिर के पुजारी पूजा करने के बाद मंदिर के गेट पर ताला बंद कर घर चले गए। रात में चोर मंदिर परिसर में घुस गए। जहां मंदिर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर मंदिर से राम, सीता व लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां की चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी विजय दुबे ने देखा कि मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। अन्दर जाकर देखा तो मंदिर के दरवाजे की कुंडी टूटी थी। इस दौरान मंदिर से तीन अष्टधातु की मूर्तियां गायब थीं। मूर्ति चोरी की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे लक्ष्मणपुर चौकी प्रभारी जगतराम मौर्य ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें