फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में गमछे के फंदे के सहारे लटका मिला किशोर का शव

चितईपुर गांव में मंगलवार देर शाम मंगल मीटिंग में शामिल होने गया किशोर रात में वापस घर नहीं लौटा। तलाश के दौरान बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे के फंदे के सहारे लटका मिला। परिजनों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है। फिलहाल मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चितईपुर में मंगलवार देर शाम मंगल मीटिंग हो रही थी। इसमें शामिल होने के लिए गांव निवासी शंभू वर्मा का पुत्र कमलेश कुमार वर्मा (15) भी गया था। जहां देर रात तक कमलेश वापस घर नहीं लौटा। इस दौरान परिवार के लोग भी सो गए थे। सुबह जगे परिजनों ने देखा कि कमलेश घर नहीं लौटा था। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू किया। तलाश के दौरान बुधवार सुबह उसका शाव गांव के पश्चिम उसी के बाग में आम के पेड़ पर गमछे के फंदे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव लटक रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसका पंचनामा भराकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है। इस बारे में मृतक के चाचा जग प्रसाद ने बताया कि शंभू मौजूदा समय पंजाब प्रांत के लुधियाना में हैं, जहां वह मेहनत मजदूरी करता है। कमलेश चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानुप्रताप सिंह का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें