फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती पहुंची विधायक पल्लवी पटेल बोलीं- ऑपरेशन सिंदूर ने देश का मान बढ़ाया

यूपी के श्रावस्ती में लक्ष्मननगर स्थित रेहरा पुरवा में शनिवार को अपना दल कमेरावादी पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सिराथू विधानसभा की विधायक पल्लवी पटेल शामिल हुईं। पल्लवी पटेल ने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने देश का मान बढ़ाया है। इसमें भारतीय सेना का अहम किरदार रहा। इसके साथ ही देश की डिफेंस सिस्टम मजबूत होने के चलते दुश्मन को मुंह की खानी पड़ी। अभी देश की सेना का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। पाकिस्तान की एक गलती पर भारतीय सेना उनको तबाह कर देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें