फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, ओवरटेक करते समय टकराईं दोनों बाइकें

श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में बदला गिरंट मार्ग पर ग्राम सुजानडीह के निकट बुधवार दो बाइक आपस में टकरा गईं। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बहराइच जिले के थाना रुपईडीहा अंतर्गत ग्राम बख्शी निवासी चेलेराम व छैलू बुधवार बदला चौराहा जा रहे थे। वहीं हरदत्त नगर गिरंट निवासी सुरेश कुमार बदला चौराहे से घर लौट रहा था। बदला गिरंट मार्ग पर ग्राम सुजानडीह के निकट मिर्जापुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय दोनों बाइक आपस में टकरा गईं जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया गया जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। जबकि क्षतिग्रस्त बाइकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें