फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

यूपी के श्रावस्ती में भिनगा-इकौना मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली ने डेढ़ वर्षीय मासूम बालक को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौत हो गई। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। हादसा कोतवाली भिनगा क्षेत्र के सेमरी चौराहे के पास हुआ। सेमरी निवासी अभय (1.5 साल) शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान भिनगा से शटरिंग का सामान लादकर इकौना जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने अभय से टकरा गई। टक्कर से अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया। परिजनों ने अभय को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान अभय की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गया। परिजनों का आरोप है कि लखनऊ पहुंचने के बाद ट्रैक्टर चालक ने अपना फोन बंद कर लिया और भाग गया। परिजनों की सूचना पर आई पुलिस कोतवाली भिनगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से चालक का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें