फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में नहाते समय राप्ती नदी में डूबे दो किशोर, एक का शव बरामद

श्रावस्ती में नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर दो किशोर राप्ती नदी में डूब गए। दोनों सुबह भैंस चराने कि लिए घर से निकले थे और दोपहर में उमस से बचने के लिए नदी में नहा रहे थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। बसंतपुर गांव निवासी विक्की यादव (15) और विकास (11) बृहस्पतिवार की सुबह घर से नदी के किनारे भैंस चराने की बात कहकर निकले थे। दोपहर में तेज गर्मी से राहत पाने के लिए उन्होंने नदी में नहाने का फैसला किया। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों के डूबने पर शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी जय हरि मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया। अथक प्रयासों के बाद गोताखोरों ने विक्की यादव का शव नदी से बाहर निकाला। दूसरे बच्चे विकास की तलाश के लिए अभियान अभी भी जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें