बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में म्यांमार की महिला की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद बौद्ध तपोस्थली में ही अंतिम संस्कार कराया गया। म्यांमार के 72 टेकी लीक शान राज्य के जिला टाकी लेक निवासी ईआई नांग (67) व उनके बेटे आंग क्याव बौद्ध तपोस्थली कटरा स्थित ट्यूलिप इन होटल कटरा के रूम नंबर 117 में रुके थे। ईआई नांग की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कटरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए पुत्र को सौंपा था। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में वर्मा मंदिर परिसर में अंतिम संस्कार कराया गया। इसके बाद मृतक का पुत्र दल के अन्य सदस्यों के साथ नेपाल राष्ट्र के लुंबिनी के लिए रवाना हो गया।