फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में लापता महिला के वापस न आने से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

यूपी के श्रावस्ती में लापता महिला के वापस न आने से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी वियोग में पति एवं मां के वियोग में बच्चों का हाल बेहाल है। पति ने गांव के ही चार लोगों पर पत्नी के अपहरण की आशंका जताई है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला गिलौला क्षेत्र के रामपुर त्रिभोना गांव का है। पीड़ित रामवृक्ष ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया। इसमें कहा कि वह भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता है। इसी से परिवार का भरण पोषण करता है। पिछले सप्ताह वह काम पर गया था। शाम को वापस लौटा तो चारों बच्चे रो रहे थे। पता करने पर बच्चों ने बताया कि गांव के ही सुरेंद्र कुमार पासवान, फौजे, मुसे, सजने, वीरेंद्र मां से बातें कर रहे थे। इसके बाद से मां घर नहीं लौटी। घर में रखी नगदी व जेवरात भी गायब मिले। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को खौजने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें