श्रावस्ती में बीते कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे तराईवासियों को शुक्रवार को राहत मिली। आसमान में घुमड़ रहे बादलों से झमाझम बारिश ने तराई को तर कर दिया। सुबह लगभग 11:45 पर शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश के बाद भिनगा के लोगों को उमस से राहत मिली। भिनगा के साथ साथ गिलौला क्षेत्र के भी कुछ इलाकों में बारिश हो रही है।