फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में जेतवन परिक्रमा के साथ बौद्ध सांस्कृतिक महासभा का समापन

यूपी के श्रावस्ती में शनिवार को बौद्ध सांस्कृतिक महासभा बुद्ध विहार में छह दिवसीय बौद्ध सांस्कृतिक महासभा का समापन किया गया। इस दौरान लद्दाख के बौद्ध अनुयायियों ने जेतवन परिसर की परिक्रम कर भगवान बुद्ध का नमन किया। बौद्ध सांस्कृतिक महासभा में बौद्ध भिक्षु रीगल ने बौद्ध अनुयायियों को उपदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें बुद्धि, ज्ञान व प्रज्ञा में भेद उनके स्वरूप स्थिति व श्रोत को ठीक से समझना चाहिए। बुद्धि यदि पात्र है तो ज्ञान उस पात्र को भरने वाला घृत है। उन्होंने कहा कि मुमुक्षु में उद्भूत ज्ञान अंतरबोध का रास्ता खोलता है, जिस पर चलकर परम ज्ञान की प्राप्ति की जा सकती है। लोक कल्याणकों को प्रज्ञावंत नहीं कहा जा सकता है। इस मौके पर बौद्ध भिक्षु जलछन लामा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें