फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में हादसों में दो लोगों की मौत, पुलिस कर रही जांच

यूपी के श्रावस्ती में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात हुए हादसों में बलरामपुर निवासी अधेड़ सहित दो लोगों की मौत हो गई। मौत की सूचना से मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गया। सूचना पर आई पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी कैलाशनाथ (50) बृस्पतिवार की रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिरसिया के पंडितपुरवा निवासी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इस दौरान सिरसिया-तुलसीपुर मार्ग पर हथियाकुंड नाले के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल कैलाशनाथ को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने कैलाशनाथ को मृत घोषित कर दिया। मृतक के दामाद विश्वनाथ ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ इसकी जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद तहरीर दी जाएगी। वहीं, सोनवा थाना क्षेत्र के धोबीपुरवा निवासी परशुराम (42) चिचड़ी चौराहे पर मोची का काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे। बृहस्पतिवार रात वो काम खत्म करने के बाद पैदल ही घर जा रहे थे। इस दौरान जमुनहा-बहराइच मार्ग पर जिनौठा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मचा है। थाना प्रभारी बिशुददेव पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें