फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत, रातभर सो नहीं सके... तलाश में वनकर्मियों ने की कांबिंग

यूपी के श्रावस्ती में तेंदुए की दहशत से शुक्रवार की रात ग्रामीण सो नहीं सके। आलम यह है कि लोग रात में घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। वहीं वनकर्मी शनिवार को भी खेतों व झाड़ियों में ग्रामीणों के साथ हांका लगाते हुए तेंदुए की तलाश करते रहे। इकौना क्षेत्र के अकबरपुर पिपरी गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने तेंदुए जैसा जानवर देखा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पैर के निशान से तेंदुआ होने की पुष्टि की। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। देर शाम तक वन विभाग की टीम के साथ तेंदुए की तलाश करते रहे। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार को ग्रामीणों संग वन विभाग की टीम गांव में कांबिंग करती रही। यही नहीं एक तरफ जहां ग्रामीण हांका लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बीच बीच में गोला दाग कर तेंदुए को भगाने के लिए दहशत पैदा कर रहे हैं। डिप्टी रेंजर आरपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है। बस वह थोड़ा एहतियात बरतें। हमारी टीम लगातार कांबिंग कर रही है। उम्मीद जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें