फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में फंदे से लटकता मिला वन दरोगा का शव

यूपी के श्रावस्ती में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में वन दरोगा का शव फंदे से लटकता मिला। पत्नी ने देखा तो चीख उठी। शोर सुनकर गांववालों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पहली पत्नी के मरने के बाद चल रहे केस और नौकरी के तनाव को लेकर सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। घटना भिनगा थाना क्षेत्र के गोठवा के मजरा गंगापुर गांव की है। गांव निवासी वेद नारायण मिश्रा (36) वन दरोगा थे। उनकी तैनाती लखीमपुर खीरी में छौंछा वन डिपो में थी। शनिवार की रात वह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रविवार सुबह जब पत्नी सुधा देवी जगी तो वेद नारायण अपने बिस्तर पर नहीं है। इस पर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनकी चीख निकल गई। वेद का शव साड़ी के फंदे के सहारे छत पर लगे कुंडे से लटक रहा था। वह चीखने चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। भाई की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें