फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में आजादी के 78 साल बाद भी ग्रामीणों को अंधेरे से नहीं मिली आजादी

यूपी के श्रावस्ती में गिरंट बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बस्ती के मजरा कचेरहियनपुरवा में आजादी के 78 साल बाद भी ग्रामीण बिजली के अभाव में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। साल 2018 में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सौभाग्य योजना के तहत गांव में बिजली के खंभे तो लगा दिए गए, लेकिन आज तक तार खींचने कोई नहीं आया। जिम्मेदारों की इस लापरवाही के कारण पांच सौ से अधिक की आबादी आज भी लालटेन और मोमबत्ती के सहारे रातें बिताने को विवश है। सौभाग्य योजना का मुख्य उद्देश्य देश के हर घर में बिजली पहुंचाना था लेकिन तराई के रामपुर बस्ती ग्राम पंचायत के कचेरहियनपुरवा मजरे में यह योजना पूरी तरह से फेल साबित हुई है। आजादी के बाद से बिजली आने की राह ताक रहे सैकड़ों लोगों को साल 2018 में सौभाग्य योजना से उम्मीद की किरण जगी थी। जिम्मेदारों ने योजना के तहत गांव में बड़े-बड़े खंडे गाड़े, यहां तक की ट्रांसफार्मर तक रख दिया गया। खंभे व ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को उम्मीद थी कि बिजली आने से उनके जीवन में उजाला होगा, लेकिन खंभे गाड़ने के जिम्मेदार तार खींचना भूल गए। प्रधान प्रतिनिधि राम बघैल यादव ने बताया कि योजना के तहत लगाए गए खंभे भी जर्जर होने लगे हैं। जिसके चलते गांव की पांच सौ से अधिक आबादी आज भी अंधेरे में जी रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें