फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: कानून मंत्री का अधिवक्ताओं ने पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन, बोले- दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं

केंद्र सरकार की ओर से लाए जा रहे अधिवक्ता संशोधन बिल का इकौना तहसील के अधिवक्ता विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह कानून मंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम इकौना ओम प्रकाश गुप्ता को सौंपे ज्ञापन में इकौना तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा है कि यह काला कानून तत्काल वापस लिया जाए। इस बिल के विरोध में प्रदेश में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं साथ ही अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट पूरे देश में तत्काल लागू करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री श्रीधर द्विवेदी, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, सुधीर कुमार शुक्ला, शब्बीर आलम नईमी, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, विक्रम प्रताप चौहान, प्रभाकर त्रिपाठी, सुधीर कुमार पटवा, दूधनाथ यादव, पंकज सैनी, राधेश्याम मिश्रा, शिव राजेश कुमार यादव सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें