श्रावस्ती में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक छात्र अपने परिजनों को शिक्षिका की पिटाई के निशान दिखा रहा है। साथ ही यह भी बता रहा है कि शिक्षिका ने पहले उसे डंडे से मारा, फिर उसके शरीर में पेन चुभाया। पीड़ित छात्र कक्षा एक का बताया जा रहा है। मामला एक निजी विद्यालय का बताया जा रहा है। मामले में छात्र के पिता की तहरीर एवं वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।