फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ, बोले- पुलिस से घबराएं नहीं, यह आपकी मित्र है

श्रावस्ती में इकौना क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज, भिट्टी खरगौरा बस्ती भिट्ठी में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य अंशु रानी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से सीओ इकौना भरत लाल पासवान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीओ भरत लाल ने कहा कि कभी भी पुलिस को देखकर घबराना नहीं चाहिए। पुलिस सहयोगी के साथ ही मित्र भी है। जिला पुलिस सदैव आपके सहयोग व सेवा के लिए तैयार रहती है। कभी भी जरूरत पड़ने पर स्थानीय थाने के सीयूजी नंबर सहित टोल फ्री नंबर पर काल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। उन्होंने सलाह दिया कि कभी भी अंजान नंबर से कॉल आए तो उसे रिसीव न करें। सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर अपरिचित से न तो दोस्ती करें और न ही अपनी व्यक्तिगत फोटो, बातें व जानकारी ही साझा करें। इसके बावजूद यदि कोई घटना घटती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर अभिषेक कुमार वर्मा, राजेश कुमार मौर्य, तौकीर अहमद आदि शिक्षक शिक्षिकाएं सहित करीब 200 छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें