श्रावस्ती में शनिवार को राजकीय पशु चिकित्सालय सोनवा पर डॉ इमरान खान ने एक भैंस के बच्चे की यूरिन नली का सफल ऑपरेशन किया। बरदेहरा गांव निवासी पशुपालक राकेश कुमार के भैंस का पड़वा कई दिनों से पेशाब न होने के चलते परेशान था। जिसे पशु पालक ठेलिया पर लादकर पशु अस्पताल सोनवा पहुंचा। जहां पर डॉ इमरान ने जांच के बाद समस्या गंभीर देखते हुए उसके यूरिन नली का ऑपरेशन किया जो सफल रहा। डॉ इमरान जिले में इकलौते पशु चिकित्सक है जो पशुओं के यूरिन नली का ऑपरेशन करते हैं।