फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अब किसानों को बिना फार्मर आई नहीं मिलेगी सम्मान निधि, ऐसे करें अप्लाई

श्रावस्ती में किसानों को बगैर फार्मर आईडी किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी। उनका फार्मर आईडी बनाने के लिए डाटा एकत्र किया जा रहा है। इसके माध्यम से किसानों को कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिले के किसानों को विशेष पहचान देने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है। कृषि विभाग की ओर से फार्मर आईडी के लिए 151137 किसानों को चिन्हित किया गया है। इनमें से अब तक 23720 किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। डीडीएजी सुरेंद्र चंद्र चौधरी ने बताया कि 31 जनवरी तक फार्मर आईडी बनाई जाएगी। इसके लिए 159 ग्राम रोजगार सेवक, 833 सीएससी, 385 पंचायत सहायक, 55 कृषि विभाग के कर्मी व लेखपालों को लगाया गया है। किसान संबंधित कर्मियों से संपर्क कर अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। बिना फार्मर आईडी वाले किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त नहीं मिलेगी। साथ ही उन्हें अन्य योजनाओं के लाभ से भी वंचित होना पड़ सकता है। किसान अपने मोबाइल पर सेल्फ मोड एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें तीन स्तर पर किसान मांगी गई जानकारी भरकर फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं। पहले स्तर पर सेल्फ मोड फार मार्मर पर अपना विवरण भरेंगे, दूसरे स्तर पर आधार से संबंधित जानकारी व तीसरे स्तर पर अपनी सहमति प्रदान करेंगे। इसके बाद किसानों की आईडी बन सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें