फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: मुठभेड़ में 10-10 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश घायल

शामली एसओजी और शामली कोतवाली पुलिस के साथ मुठभेड़ में 10-10 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में घायल हुए हैं। दोनों बदमाश दो माह पहले बाइक चोरी की घटना में शामिल थे। मंगलवार की देर रात में सूचना के आधार पर सिंभालका बाईपास पुल के निकट मुजफ्फरनगर की तरफ से बाइक पर आ रहे दो बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दोनों बदमाश पैर मे गोली लगने से घायल हो गए। एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के नाम अफसरुन निवासी गांव जंधेड़ी और महताब निवासी मंडावर थाना कैराना हैं। दोनों पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज है। दोनों बदमाश गांव सिंभालका में दो माह पहले घर के बाहर से बाइक चोरी की घटना में वांछित चल रहे थे। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, तमंचा और कारतूस और चोरी की गई बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें