फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर सपा सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर महिलाओं का धरना

संसद में महिला आरक्षण बिल का समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों द्वारा विरोध किए जाने के विरोध में मंगलवार को महिलाओं ने सपा सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर धरना दिया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भाजपा की विधानसभा संयोजक सुधा तोमर के नेतृत्व में कांधला मंडल अध्यक्ष रश्मिकांत, मंडल संयोजक प्रतिभा, राजेश मलिक, गीता समेत सैकड़ों महिलाएं सांसद इकरा हसन के आवास पर पहुंचीं। यहां महिलाओं ने दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया और महिला आरक्षण के समर्थन में नारेबाजी की। धरने के दौरान महिलाओं ने “फूल नहीं चिंगारी है, हम भारत की नारी हैं” और “जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा” जैसे नारे लगाए। साथ ही “नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान” जैसे नारे भी लगाए गए। भाजपा की विधानसभा संयोजक सुधा तोमर ने कहा कि महिलाएं 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर रहेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में विपक्षी नेताओं के खिलाफ लगातार धरना-प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें