यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने पुलिस लाइन से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठने वाले सहयात्री दोनों के लिए हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य किया गया है। बिना हेलमेट पेट्रोल न मिलना सुनिश्चित कराया जाएगा। चारपहिया वाहन में चालक एवं सभी यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग भी अनिवार्य है।