सोनीपत के गन्नौर निवासी राइस मिल के क्वालिटी मैनेजर अक्षय कुमार भगवान शिव की प्रतिमा स्वरूप कांवड़ लेकर शामली से होकर गुजरे। उनकी अनूठी कांवड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। बच्चे भी कांवड़ के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। उन्होंने बताया कि नौकरी लगने की उनकी मनोकामना पूरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने कांवड़ लाने का संकल्प लिया था।