शामली के कैराना में पत्नी की बेवफाई से परेशान मोहल्ला खेल कला निवासी सलमान अपने चार बच्चों के साथ एक दिन पहले यमुना में कूद गया था। मजदूर और उसके बच्चों के यमुना में कूदने के कारण परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पीएससी की फ्लड यूनिट मजदूर और उसके बच्चों की तलाश में मोटर बोट के सहारे यमुना नदी में उतरी। शुक्रवार दोपहर पत्नी की बेवफाई से परेशान मोहल्ला खेल कला निवासी 38 वर्षीय सलमान अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में कूद गया था। सलमान ने यमुना नदी में कूदने से पहले अपनी मौत के जिम्मेदार अपनी पति और उसके प्रेमियों को ठहराने की वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेज दी थी। शनिवार सुबह यमुना पुल के आसपास के लोगों ने बताया कि कल शुक्रवार को एक व्यक्ति अपने चार बच्चों के साथ पुराने पुल से यमुना में कुदा था। जिससे बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ ही हजारों लोग यमुना नदी पर जमा हो गये। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार और एसडीएम निधि भारद्वाज भी मौके पर पहुंची। शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे पीएसी की फ्लड यूनिट ने यमुना में कूदे मजदूर और उसके बच्चों की तलाश में मोटर बोट के सहारे यमुना में सर्च अभियान शुरू कर दिया।