शिवरात्रि का पर्व नजदीक आने के साथ ही शामली से गुजरने वाले कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, हिसार, जींद, भिवानी और महेंद्रगढ़ समेत विभिन्न जिलों से आए कांवड़िये शामली से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इस दौरान पूरा कांवड़ मार्ग 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। रास्ते में शिविरों में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और विश्राम के बाद आगे की यात्रा शुरू की।