फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पुलिस चौकी से चंद कदम दूर फर्नीचर शोरूम से दो लाख रुपये का सामान चोरी

शामली जनपद में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र की एसटी तिराहा पुलिस चौकी से कुछ दूर स्थित फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में रात को बदमाशों ने सेंध लगाकर दो लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना की जानकारी सुबह मिलने पर व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। कस्बा बाबरी निवासी सचिन अग्रवाल का आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में मुजफ्फरनगर मार्ग पर फर्नीचर एवं इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम हैं। बृहस्पतिवार देर शाम को वे रोज की तरह शोरूम बंद कर घर गए थे। शुक्रवार सुबह व्यापारी जब शोरूम पर पहुंचे और ताले खोलकर शटर उठाया तो अंदर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। शोरूम की खेत की तरफ वाली पिछली दीवार में सेंध लगी हुई पाई गई। पीड़ित व्यापारी ने घटना की जानकारी आदर्श मंडी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर छानबीन की। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली,लेकिन रात में कैमरे बंद मिलने से पुलिस को कोई मदद नहीं मिल सकी। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि रात में वे रोजाना सीसीटीवी कैमरे बंद करके घर चले जाते हैं और सुबह आने के बाद उन्हें चालू करते हैं। व्यापारी ने शोरूम से 10 -15 नए बैटरे, इन्वर्टर, इलेक्ट्रोनिक चूल्हा, कूकर व अन्य कीमती सामान चोरी होना बताया। व्यापारी ने दुकान से करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी होना बताया। व्यापारी ने शाम तक पुलिस को तहरीर नही दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन बदमाशों का अभी सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें