जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। शामली के हनुमान धाम में भी स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक के तिरंगा फहराते समय अचानक ही उल्टा हो गया। जिससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।