फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शामली में इंटरचेंज की मांग को लेकर चल रहे धरने में पहुंचे राकेश टिकैत, बोले, इंटरचेंज नहीं मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर निर्माण एजेंसी ने काम फिर से शुरू करा दिया। जिसका पता चलने पर किसान मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हंगामा कर कार्य को रुकवा दिया। सूचना पर मुजफ्फरनगर से भाकियू नेता गौरव टिकैत और अन्य किसान भी पहुंचे। इंटरचेंज नहीं मिलने तक काम शुरू नहीं करने देने की चेतावनी किसानों ने दी। चेतावनी दी कि यदि काम शुरू किया गया तो मशीनों को आग लगा दी जाएगी। मामले की सूचना पाते ही भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत और मुजफ्फरनगर से काफी संख्या में किसान पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। गौरव ने कहा कि किसानों को सरकार हर तरह से परेशान कर रही है। तीन काले कानूनों को भी 13 माह के धरने के बाद ही वापस लिया गया था। यदि हाईवे पर इंटरचेंज नहीं दिया गया तो किसी भी सूरत में काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। शुक्रवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी धरना स्थल पहुंचे और किसानों से बातचीत की। इस दाैरान उन्होंने कहा कि इटरचेंज नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें