सावन के पावन महीने में शिवभक्त अपनी मन्नत पूरी होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार जताने के लिए जलाभिषेक कर रहे हैं। ऐसे ही एक श्रद्धालु, गांव हथछोया निवासी कांवड़िया परविंद सैनी ने पुत्र प्राप्ति की खुशी में पदयात्रा कर खुंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने का संकल्प लिया। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे, परविंद ने ऊन थाना भवन रोड से हथछोया पुलिया होते हुए मंदिर तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की शुरुआत की, जो डोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के साथ निकली। यह पदयात्रा करीब ढाई घंटे में पूरी हुई। परविंद सैनी ने बताया कि यह यात्रा उन्होंने खुंडेश्वर महादेव के आशीर्वाद से पुत्र प्राप्ति की खुशी में की है।