फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में पुलिस ने जेठ माह के दूसरे मंगलवार को 51 किलो हलवे के प्रसाद का किया वितरण

शामली शहर के श्री हनुमान धाम मंदिर में जेठ माह के दूसरे मंगलवार को यातायात पुलिस ने 51 किलो हलवे के प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। यातायात पुलिसकर्मियों ने मंदिर में जाकर भी पूजा अर्चना की। इसके बाद आने और जाने वाले श्रद्धालुओं को हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया। यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज ने कहा कि जेठ माह का मंगलवार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के साथ-साथ प्रसाद वितरण में भी भागीदारी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें