शामली में निजीकरण के विरोध में ऊर्जा निगम के जेई और अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार को भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। कहा कि निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। ऊर्जा निगम में निजीकरण का कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर जब भी निजीकरण का प्रयोग किया गया वह विफल रहा। निजीकरण से कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी होगी। निजीकरण का फैसला तुरंत ही वापस लेना चाहिए। कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो 29 मई से पूरी तरह से कार्य बहिष्कर किया जाएगा। मौके पर जेई सौरभ कुमार, विजय शंकर कुशवाह, मौ. मुबीन, सुनील आदि शामिल रहे।