फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली के दीये करेंगे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को रोशन, एक माह से तैयारी में जुटे परिवार

दीपावली पर शामली के गांव कुड़ाना में तैयार होने वाले मिट्टी के दीये दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को रोशन करेंगे। गांव के कुम्हारों के हाथों से तैयार दीयों की तीन राज्यों में मांग है। दीपावली का पर्व नजदीक आते ही कुम्हार परिवार दिन-रात मेहनत कर ऑर्डर पूरा करने में जुटे हैं। गांव कुड़ाना निवासी कुम्हार सुमित और रोहित ने बताया कि वे पिछले एक माह से दीपावली की तैयारी में जुटे हुए हैं। दीयों के साथ करवों और अष्टमी की होई के लिए मिट्टी के बर्तन तैयार किए जा रहे हैं। आसपास के गांवों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से भी उनके पास ऑर्डर आए हैं। अब तक करीब 10 लाख दीये तैयार कर लिए हैं। इनमें से दो दिन पहले ही दो लाख दीये हरियाणा भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि करवों और होई के बर्तनों की सप्लाई पहले ही की जा चुकी है। अब दीपावली नजदीक होने के कारण दीयों की मांग बढ़ गई है। लगातार मिल रहे ऑर्डर को समय पर पूरा करने के लिए परिवार के सभी सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कुम्हारों को उम्मीद है कि इस बार दीपावली पर मिट्टी के दीयों का कारोबार अच्छा रहेगा और उनके उत्पाद दूसरे राज्यों तक पहुंचेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें