शामली जनपद के कैराना में बाइक में पेट्रोल डालने के दौरान भीषण आग लग गई। आग से बाइक पूरी तरह से जल गई। बाइक सवार युवक आग की चपेट में आने से बच गए। सोमवार रात करीब नौ बजे तीन युवक बाइक पर सवार होकर कैराना से गांव मोहम्मदपुर राई जा रहे थे। उनके साथी दूसरी बाइक पर थे। जब वह नंगलाराई मार्ग पर पहुंचे, तो बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद दूसरी बाइक से पेट्रोल निकालकर बाइक में डाला जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक के इंजन के अत्यधिक गर्म होने के कारण पेट्रोल की बूंदे उस पर पड़ गई और भीषण आग लग गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह से जल चुकी थी। उक्त बाइक के स्वामी और उस पर सवार युवकों के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है। उधर, बाइक में आग लगने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।