शामली में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और छात्र हितों की रक्षा की मांग की। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। पार्टी ने पेपर लीक के दोषियों और शिक्षा माफिया पर कार्रवाई, छात्र आंदोलनों की घटनाओं की निष्पक्ष जांच और जौहर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा की मांग की।