शामली में कैराना-कांधला मार्ग पर पुलिस की वॉन्टेड फुरकान के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें फुरकान को पांच गोलियां लगीं। फुरकान के साथ हुए इस एनकाउंटर में दो पुलिसवाले भी घायल हुए। पुलिस और फुरकान के बीच हुए इस एनकाउंटर के बाद घायल फुरकान को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।