फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : युवकों ने ट्रैक्टरों से स्टंट कर जोखिम में डाली जान, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए वीडियो बनाने की सनक में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार को ट्रैक्टर से स्टंट करने के वीडियो वायरल हुए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों को पकड़ा। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि खुटार थाने और काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के पीछे की ओर खाली जगह पड़ी है। यहां कई दिन से कुछ युवा ट्रैक्टर लेकर पहुंच रहे हैं और स्टंट करते हैं। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ भी जमा होती है। जरा-सी चूक होते ही बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें